पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • इटारसी ने दोनों मैच जीते, हरदा ने कटनी को सिवनी छपारा ने अमरावती को शिकस्त दी

इटारसी ने दोनों मैच जीते, हरदा ने कटनी को सिवनी छपारा ने अमरावती को शिकस्त दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय महात्मा गांधी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैच सोमवार दोपहर 1 बजे से गांधी स्टेडियम में शुरू हुए। बाड़ी बरेली की टीम पहले ही मैच में डीएचए इटारसी से 8-1 गोल से हार गई। मैदान पर चार मैच खेले गए। इटारसी डीएचए ने बैतूल को भी 3-1 से हराया। हरदा ने कटनी को ट्राय ब्रेकर में 4-2 से शिकस्त दी। सिवनी छपारा ने भी ट्राय ब्रेकर में अमरावती को 6-5 से पराजित किया। जबलपुर के रणजीत सिंह और प्रवीण यादव निर्णायक के रूप में मैदान पर उपस्थित रहे।

पहला मैच डीएचए बरेली और डीएचए इटारसी के बीच हुआ। इसमें इटारसी डीएचए 8-1 से जीत गई। दूसरा मैच कटनी और हरदा के बीच टक्कर का मुकाबला हुआ। दोनों टीमें बराबर पर रहने से ट्राई ब्रेकर से मैच का निर्णय हुआ जिसमें 4-2 से हरदा विजेता रही। तीसरा मैच बॉयज स्पोर्टस सिवनी छपारा और इलेवन स्टार अमरावती के बीच खेला गया। दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर रहीं। निर्णय ट्राई ब्रेकर से हुआ। इसमें सिवनी छपारा ने 6-5 के अंतर से जीत लिया। चौथा मैच डीएचए इटारसी और बैतूल के बीच हुआ। सेकंड हाफ के 29वें मिनट में इटारसी के विवयन, 32 वें मिनट में श्वेतांक और 42 वें मिनट में गोलू भाटिया ने लगातार तीन गोल किए। इटारसी डीएचए 3-1 के अंतर से विजेता रहा।

सोहागपुर। मेडल के साथ सोहागपुर के खिलाड़ी।

सोहागपुर के स्कूली छात्रों ने किया

राजस्थान में मप्र टीम का प्रतिनिधित्व
बैतूल 36 रन से जीता मैच

होशंगाबाद |
नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ की प्रतियोगिता में सोमवार को हरदा और बैतूल के बीच मैच खेला गया। संघ के सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया हरदा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बैतूल ने 116 रन बनाए थे। केतन ने 34 रन, गुरुनानक ने 30 रन, प्रशांत के 16 रनों का योगदान रहा। हरदा टीम से सागर एवं मुजाहिद ने 4-4 विकेट और मोहित ने 1 विकेट लिया । बैतूल टीम ने हरदा को 80 रन पर ही आल आउट कर 36 रनों से मैच जीत लिया। हरदा की ओर से पराग 35 रन ,विशाल 7 रन बनाए।

खबरें और भी हैं...