देवनारायण जयंती के लिए कथा आज से
होशंगाबाद| भगवान श्रीकृष्ण के अवतार भगवान देवनारायण की जयंती 14 फरवरी को बुधवाड़ा में उल्लास से मनाई जाएगी। आयोजन से जुड़े गोपाल ठाकुर ने बताया जयंती के लिए श्रीमद भागवत कथा 9 फरवरी से शुरू की जा रही है। कथा के पहले दिन देवनारायण मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा गांव में घूमकर वापस कथा स्थल आएगी।
बड़ली पर भी इस दौरान ध्वजा लगाई जाएगी। 7 दिनों तक व्यासगादी से कथा पं.रामाधार व्यास सुनाएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 1.30 बजे से होगी। कथा मंगलवार से शुरू होगी।