पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • इटारसी के राधाकृष्ण मार्केट की 8 दुकानें खाक, लाखों का नुकसान

इटारसी के राधाकृष्ण मार्केट की 8 दुकानें खाक, लाखों का नुकसान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूसरे दिन भी पता नहीं चला आग का कारण
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आगजनी का प्रकरण दर्ज किया है। एसडीओपी मंगलसिंह ठाकरे ने बताया सोमवार को पीड़ित दुकानदारों के बयान लिए है। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं लगा। पुलिस जांच कर रही है।

इटारसी की चार दमकल का पानी खत्म
आग की विकरालता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इटारसी की चार दमकलों का पानी एक घंटे में ही साफ हो गया था। बावजूद इसके आग कंट्रोल नहीं हो पा रही थी। आर्डिनेंस फैक्ट्री, होशंगाबाद और एनएसएस शिविर से दमकल बुलाई गई थी।

बिजली न कट पाने से नियंत्रण में परेशानी
आग तेजी से फैली, इसी रोकने में दमकल को समय लगा। इसकी वजह यह रही कि क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति जारी थी और सप्लाई रोकने में समय लगा। जैसे ही बिजली बंद हुई, उसके बाद आग बुझाने का काम शुरू हुआ। इस बीच आग दुकानों को अपनी चपेट में ले चुकी थी।

आग की लपटों में राधाकृष्ण मार्केट की दुकानें। फोटो | राजकुमार बावरिया

आग की चपेट में राधाकृष्ण मार्केट की दुकानें
भास्कर संवाददाता | इटारसी

इटारसी शहर के बीचों बीच स्थित राधाकृष्ण मार्केट में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात 2.30 बजे आग लग गई। आग में 8 दुकानें जलकर खाक हो गई। इनमें से दो दुकान और तीन गोदाम साजवानी परिवार के है। बाकी तीन दुकानें चाय, प्रिंटिंग प्रेस और एक बैंड पार्टी की है।

इटारसी नपा, आर्डनेंस फैक्ट्री और होशंगाबाद की फायर ब्रिगेड ने तड़के 4.30 बजे आग पर काबू पाया। सोमवार शाम 5.45 बजे फिर धुआं उठने लगा। आग कहीं फिर न भड़के, इस खतरे को भांप कर तत्काल नपा की फायर ब्रिगेड से जली दुकानों पर पानी की बौछार की गई। राधाकृष्ण मार्केट गांधी स्टेडियम के पीछे है। अधिकतर दुकानें कच्ची हैं।

इन व्यवसायियों की दुकानें हुईं खाक: राधाकृष्ण मार्केट में आग से आठ दुकानें व गोदाम जले हैं। किराना कारोबार करने वाले एक ही परिवार से नीलम टेकचंद साजवानी, रविंद्र कुमार, मंछाराम साजवानी, दौलतराम साजवानी व पूनम लीलाधर साजवानी हैं। जयप्रकाश यादव की चाय की दुकान, दीपक बेलिया का नानक बैंड और शरद गुप्ता की ओल्ड गुप्ता प्रिंटिंग प्रेस है। इनसे लगी पाराशर रुई वाले, जैन बर्तन भंडार आग से बच गए।

खबरें और भी हैं...