सेठानीघाट से श्रद्धालु का सामान चोरी
होशंगाबाद | सोमवती अमावस्या पर स्नान कर रहे श्रद्धालु का सेठानीघाट से सामान चोरी को गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक समृद्ध नगर निवासी राजेंद्र पिता नर्मदा प्रसाद कुशवाहा (22) ने शिकायत की है कि सोमवार सुबह सेठानीघाट पर कपड़े रखकर स्नान करने गया था। लौटकर देखा कपड़े गायब थे। पेंट में एंड्रॉइड मोबाइल, पर्स जिसमें 3 एटीएम, आधार कार्ड, परिचय पत्र, पेन कार्ड और कुछ रुपए थे। इसके अलावा भी लगभग 5 लोगों के सामान अलग-अलग घाटों से चोरी होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।