पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऑनलाइन परीक्षा के तुरंत बाद जाने रिजल्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद | शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) में एनसीवीटी के तहत पहली बार फर्स्ट सेमेस्टर के विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा के बाद उसी समय रिजल्ट भी देख रहे हैं। समय की बचत और रिजल्ट देरी से आने की समस्या हल हुई है। एनसीवीटी (नेशनल काउंसलिंग फोर वोकेशनल ट्रेनिंग) के परीक्षा केंद्राध्यक्ष ओपी सैनी ने बताया ऑनलाइन परीक्षा इसी वर्ष से शुरू हुई है। परीक्षा में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले सभी ट्रेड के विद्यार्थियों को शामिल किया है। उन्होंने बताया शासकीय आईटीआई होशंगाबाद, नर्मदा प्राइवेट आईटीआई होशंगाबाद और वर्धमान प्राइवेट आईटीआई इटारसी को परीक्षा केंद्र बनाया है। परीक्षा 16 फरवरी तक दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 10:30 से और दूसरी पाली 2:30 बजे से है। इसमें परीक्षा के तत्काल बाद विद्यािर्थयों को रिजल्ट भी बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...