पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • पार्षद पति पर चली थी गोली कारतूस का खोल मिला

पार्षद पति पर चली थी गोली कारतूस का खोल मिला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

वार्ड 27 की पार्षद रंजना मांझी के पति अनिल मांझी पर दो दिन पहले गोली वाकई चलाई गई थी। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब आरोपी शिवम को लेकर पुलिस घटना स्थल पहुंची। तलाशी के दौरान घर की चौखट के पास कारतूस का खोल पड़ा मिला।

कोतवाली एसआई एचके शुक्ला ने बताया बुधवार देर रात शिवम को पकड़ा। घर की तलाशी ली तो चौखट पर कारतूस का खोल मिला। उसे बरामद कर लिया है। शिवम पर 25 आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। गुरुवार दोपहर शिवम को सीजेएम एसके दांगी की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे 25 फरवरी तक की ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा है। पुलिस को जो खोल मिला है वह फायर किए कारतूस का है या नहीं यह जांच का विषय है। फिलहाल फायर होने और कट्टा अड़ाने के मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही स्पष्ट कुछ कहा जा सकता है। 9 फरवरी को भीलपुरा में शिवम मोहल्ले वालों को गालियां दे रहा था। उसे अनिल मांझी ने रोका था। आरोप है कि नाराज शिवम ने अनिल मांझी पर तमंचा तान दिया और हवाई फायर भी किया। इस संबंध में मंगलवार को मोहल्ले वालों ने जनसुनवाई में शिवम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

9 और 10 फरवरी को प्रकाशित खबर

भास्कर लगातार
खबरें और भी हैं...