पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • भाजपाई पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर फूल चढ़ाना भूले

भाजपाई पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर फूल चढ़ाना भूले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद|भाजपा के आधार स्तंभ और एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि गुरुवार को जिलेभर में भाजपाइयों ने ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई। बड़ी बातें और भाषण हुए, लेकिन शहर भाजपा कार्यालय से महज 100 मीटर दूर स्थित पं. दीनदयाल की प्रतिमा की उपेक्षा की गई। प्रतिमा की ना सफाई हुई ना किसी ने दो फूल चढ़ाए। प्रतिमा टैक्सी स्टैंड पर दो साल पहले लगी है। भाजपा कार्यालय में करीब दो घंटे तक जनप्रतिनिधि रहे। पूर्व मंत्री मधु हर्णे, वरिष्ठ नेता सीरुमल नवलानी, नीरज बरगले, विजया कदम, प्रसन्ना हर्णे, ममता तोमर, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौकसे सहित अन्य नेताओं ने पं. उपाध्याय के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

खबरें और भी हैं...