पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • बोलेरो ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, दोनों को बचाने में ट्रक पलटा

बोलेरो ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, दोनों को बचाने में ट्रक पलटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

एनएच 69 पर एक ट्रक से बचने की कोशिश में बोलेरो चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। दोनों को बचाने के लिए सामने से आ रहे ट्रक के चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिए तो ट्रक पलटी खा गया। पुलिस के मुताबिक एक अज्ञात बोलेरो चालक सांई मंदिर के सामने से डिवाइडर क्रास कर हाईवे पर आ रहा था। इसी बीच अचानक भोपाल तरफ जा रहा ट्रक आ गया। यह देख वह घबरा गया। उसने बोलेरो की स्पीड बढ़ा दी और साइकिल सवार होमगार्ड सैनिक को टक्कर मार दी। सैनिक सड़क पर गिर गए। इसी बीच ट्रक नजदीक आ गया। ट्रक चालक ने बोलेरो और सैनिक को बचाने के लिए एकाएक ब्रेक मारे और सड़क से नीचे उतार दिया। इससे ट्रक पलट गया। जयपुर के ग्राम चामू के सोहनलाल सैनी ने बताया वह महाराष्ट्र के वाड़ी से खली लेकर राजस्थान के सूरजगढ़ जा रहे थे। तभी सामने से बोलेरो आ गई। बोलेरो ने उसने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। वह गिर गया। बोलेरो और साइकिल सवार को बचाने में ट्रक पलट गया।

खबरें और भी हैं...