सामाजिक उत्थान के लिए छात्राओं को दिलाई शपथ
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
होम साइंस कॉलेज में गुरुवार को व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ ने ‘विद्यार्थी जीवन का पारिवारिक व सामाजिक सरोकार’ और ‘बेटी बचाओ, सशक्त बनाओ’ विषय पर व्याख्यान हुए। ब्रह्माकुमारी आश्रम की सुनीता बहन, नीलम बहन, तुलसा बहन, ज्योति बहन, स्वप्ना बहन एवं गीता बहन ने दोनों विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने छात्राओं को आत्मीय मूल्य, सकारात्मक चिंतन, चैतन्य शक्ति, आध्यात्मिक शक्ति एवं आत्मा का सशक्तिकरण आदि के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं को सामाजिक उत्थान के लिए शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. रश्मि श्रीवास्तव ने बताया छात्राओं को उनके जीवन में परिवार और समाज का महत्व, खुद को कैसे सशक्त बनाएं, उनकी शक्तियों को कैसे पहचानें आदि के बारे में समझाया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन, डाॅ. रीना मालवीय, डाॅ. नीतू पंवार, डाॅ. रागिनी दुबे, डाॅ. वर्षा चौधरी, कैलाश डोंगरे सहित स्टाॅफ व छात्राएं उपस्थित थीं।
होशंगाबाद। होम साइंस कॉलेज में हुए कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।