एक दीप मेरा भी अभियान शुरू
होशंगाबाद| मां नर्मदा जयंती को भव्य बनाने तथा मां नर्मदा को प्रदूषण मुक्त बनाने सभी 33 वार्डों में 16 स्थानों पर एक दीप मेरा भी अभियान के तहत दीपक बनाने का काम चल रहा है। गुरुवार को काली मंदिर से कार्यक्रम हुआ। पार्षद शीला गौरी यादव के नेतृत्व में वार्ड की महिलाओं बच्चों व बुजुर्गों एवं पूर्व पार्षद नंदू यादव एवं वार्डवासियों ने सहयोग दिया। नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने श्रद्धालुजनों से आग्रह किया है कि एक-एक दीप अवश्य मां नर्मदा को अर्पित करें। व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार खंडेलवाल उनके सहयोगी व्यवसायियों, नगर की अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं ने 4 हजार दीपकों का निर्माण किया है।