क्लीनिक के सामने खड़ी डॉक्टर की कार को टक्कर मारी
होशंगाबाद| नरसिंह गली में गुरुवार दोपहर अज्ञात वाहन चालक ने जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. धनश्री हर्णे की कार एमपी 04 सीजी 2654 को टक्कर मार दी। टक्कर के समय डॉक्टर कार में नहीं थी। वे क्लीनिक के भीतर थीं। इसी दौरान दोपहर करीब 3.30 बजे अज्ञात वाहन चालक कार को टक्कर मारकर फरार हो गया। कार क्षतिग्रस्त हुई है। डॉ. हर्णे ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।