पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

150 छात्राओं ने लिया क्विज स्पर्धा में भाग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
150 छात्राओं ने लिया क्विज स्पर्धा में भाग

होशंगाबाद |
होम साइंस कॉलेज में गुरुवार को वाणिज्य विभाग के कॅरियर प्रबंध कॉलेज भोपाल के सहयोग से इंटर कॉलेज क्विज स्पर्धा हुई। इसमें 150 छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्पर्धा प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछी जाने वाली जानकारियों पर आधारित थी। जिससे भविष्य में छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में सहायता मिल सके। परीक्षार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे। इस दौरान एसोसिएट प्रो. राजेश श्रीवास्तव ने प्राचार्य डाॅ. कामिनी जैन, जनभागीदारी प्रभारी एवं वाणिज्य विभाग प्रभारी डाॅ. श्रीकांत दुबे, डाॅ. दशरथ मीना, अजय तिवारी, मनीषा तिवारी, विजया देवासकर, सईदा बानो, अंकिता तिवारी एवं रचना जमनानी उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...