ध्रुव जैसा मन पवित्र हो तब भगवान दर्शन देते हैं : व्यास
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
भक्त ध्रुव जैसा पावन और पवित्र मन होने पर भगवान दर्शन देते हैं। ध्रुव को पांच साल की उम्र में भगवान ने दर्शन दिए और उनके सिर पर शंख लगाकर उन्हें सभी तरह का ज्ञान दे दिया। भक्ति करने के लिए मन पवित्र होना जरूरी है। यह बात पं. रमाकांत व्यास ने कही। वे बुधवाड़ा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान व्यास गादी से बोल रहे थे। श्रीकृष्ण के अवतार भगवान देवनारायण की जयंती के उपलक्ष्य में चल रही कथा में गुरुवार को अजामिल चरित्र सहित अन्य प्रसंग सुनाए गए। इसमें पं. व्यास ने कहा भगवत पुराण हमें भगवान के नजदीक ले जाती है। उन्होंने कहा मन पवित्र रखो और परहित के लिए काम करो। श्रीराम चरित मानस में लिखा है परहित सरिस धर्म नहीं भाई। उन्होंने कहा समाज में बेटियों को पढ़ाना जरूरी है। मनु-सतरूपा की भी तीन-तीन बेटियां थीं। कथा से जुड़े गोपाल ठाकुर ने बताया शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
होशंगाबाद। मोरछली चौक स्थित साईं गणेश नर्मदा मंदिर में कथा सुनाते पंिडत।
नर्मदा मंदिर में चल रही नर्मदा पुराण
सेठानीघाट सुभाष चौक के पास स्थित श्री नर्मदा मंदिर में नर्मदा पुराण व्यास गादी से पं.नरेश परसाई सुना रहे हैं। उन्होंने कहा नर्मदा पुराण माघ माह में सुनने का विशेष महत्व है। नर्मदा तट पर नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में हो रहे आयोजन से इसका पुण्य दो गुना बढ़ जाता है। उन्होंने पुराण के कई प्रसंगों की कथा सुनाई। कथा के आरंभ में व्यास गादी से पं. पुष्कर परसाई प्रवचन दे रहे हैं। उन्होंने कलयुग में भगवान नाम जाप की महिमा है। भगवान शिव ने मां उमा से कहा संसार में सब कुछ सपना है, सिर्फ ईश्वर का भजन ही सच है। हम किस्मत वाले हैं जो मां नर्मदा के किनारे रहते हैं और उनके रोज दर्शन करते हैं। मोरछली चौक स्थित साईं गणेश नर्मदा मंदिर में कथा चल रही है।