पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • पांच हाईस्कूल व 11 माध्यमिक स्कूलों के बीच हुई प्रश्नमंच प्रतियोगिता

पांच हाईस्कूल व 11 माध्यमिक स्कूलों के बीच हुई प्रश्नमंच प्रतियोगिता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| आजाद अध्यापक संघ ने गुरुवार को शासकीय उमावि मिसरोद में प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की। संकुल के 5 हाईस्कूल व 11 माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षक शामिल हुए। प्रतियोगिता हाईस्कूल व माध्यमिक स्कूल के दो वर्ग में हुई। पहले वर्ग में हाईस्कूल डूडूगांव प्रथम व दूसरे वर्ग में माध्यमिक स्कूल मिसरौद प्रथम रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपना गिरधारी थी। अध्यक्षता प्राचार्य एचसी भास्कर ने की। विजेता छात्र व शिक्षकों को अतिथि ने पुरस्कार दिए। पूर्व जनशिक्षक भोजराज गौर का सम्मान किया। इस दौरान ओपी गौर, पीडी गौर, जीसी गौर, अध्यापक संघ मिसरौद अध्यक्ष मोहन सिंह राजपूत, यज्ञेश गौर, अजय वाजपेयी सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...