स्कूलों में बर्तन मेला आज से
होशंगाबाद| जिले की 1700 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में बर्तन खरीदे जाने हैं। प्रत्येक शाला में 5 हजार रुपए की राशि के बर्तन क्रय किया जाना है। 80 लाख के बतर्नों का क्रय किया जाना है। 12 एवं 13 फरवरी को जिले के सभी विकासखंडों में बर्तन मेला लगेगा। एसएनजी स्कूल होशंगाबाद में, पिपरिया में आरएनए विद्यालय, केसला में उत्कृष्ठ विद्यालय, सिवनीमालवा में उत्कृष्ठ विद्यालय, बाबई एवं बनखेड़ी में जनपद पंचायत प्रागंण में बर्तन मेले में होगा।