16 मार्च से मक्का खरीदी
होशंगाबाद | समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीदी 16 मार्च से शुरू होगी। होशंगाबाद में खरीदी के लिए स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड को एजेंसी नियुक्त किया है।
किसानों की सुविधा की दृष्टि से विपणन वर्ष 2016-17 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी केन्द्र में समर्थन मूल्य पर मक्का हेतु किसानो के पंजीयन की सुविधा रखी गई है।