पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज से शुरू होंगे क्वार्टर फाइनल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद ने बैतूल को 308 रनों से हराया
नेशनल चकती फेंक में कांस्य पदक जीता
जिला हॉकी संघ के तत्वावधान में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के पांचवें दिन दो मैच हुए। पहला मुकाबला एनसीआर झांसी और सेल राउरकेला के बीच हुआ। झांसी ने 3-1 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच में अकादमी भोपाल और रांची मेकन टीम के बीच हुआ। भोपाल अकादमी ने 5-2 के अंतर से रांची को हराया। पार्षद दिव्या बस्तवार, मंजू आर्य, सुनील तिवारी, यूनिस खान ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच का शुभारंभ किया। आयोजन समिति सचिव दीपक जेम्स, प्रवक्ता जयकिशोर चौधरी ने बताया 12 फरवरी से क्वार्टर फाइनल मैच होंगे। पहला क्वार्टर फाइनल दोपहर 2 बजे से ईएमई जालंधर और केनरा बैंक बैंग्लुरू के बीच होगा। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला आसीएफ मुंबई और एसबीआई भोपाल के बीच होगा।

पहला मैच- पहला मैच एनसीआर झांसी और सेल राउरकेला के बीच हुआ। फ़र्स्ट हाफ में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। सेकंड हाफ के 38वें और 49वें मिनट में झांसी के सुशील ने दो गोल किए। 64वें मिनट में राउरकेला को लांग कार्नर मिलने पर टीम ने गोल किया। 68वें मिनट में झांसी ने तीसरा गोल कर 3-1 से मैच जीत लिया।

दूसरा मैच- दूसरा मैच अकादमी भोपाल और रांची मेकन के बीच हुआ। भोपाल अकादमी के विकास चौधरी ने पहले मिनट में गोल किया। छठवें और 7वें मिनट में निजाम ने दो गोल कर भोपाल अकादमी को 3-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में रांची टीम के जॉन ने 36वें मिनट में पहला गोल किया। 44वें मिनट में दूसरा गोल किया। 64 वें मिनट में भोपाल के विकास चौधरी ने चौथा और निजाम ने पांचवां गोल किया। भोपाल अकादमी 5-2 के अंतर से विजेता रही।

होशंगाबाद। फाइनल जीतने के बाद होशंगाबाद की टीम।

इटारसी। रांची और भोपाल के बीच खेले गए मैच में गोल करने की कोशिश करते खिलाड़ी। गोल बचाने का प्रयास करता गोलकीपर।

बनखेड़ी| गुजरात बड़ौदा में राष्ट्रीय ओलंपिक में बनखेड़ी के सोहन ठाकुर ने चकती फेंक में स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। बनखेड़ी के तीन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ओलंपिक खेल में भाग लिया था। चकती फेंक प्रतियोगिता में सोहन ठाकुर को कांस्य पदक मिला। ऊंची कूद में आशीष कुशवाहा, जेबलिंग कूद में आशुतोष कुशवाहा ने मध्यप्रदेश की ओर से प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुंजीलाल पटेल, दिलीप साहू, अतुल राय, सांसद प्रतिनिधि दीपिका नामदेव, गिरधर सांवल, भाव सिंह कुशवाहा सहित अनेक लोगों ने खिलाड़ी का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...