एक्सीलेंस स्कूल परिसर में नवजात का शव मिला
होशंगाबाद। एक्सीलेंस स्कूल परिसर में गुरुवार दोपहर 1 बजे नवजात का शव मिला। उसे पहले छात्रों ने देखा और शिक्षकों को जानकारी दी। डायल 100 को सूचित किया। एसआई एचके शुक्ला ने पंचनामा बनाया। नवजात लड़की है। वह कितने महीने की है यह पीएम रिपोर्ट के बाद ही बताया जा सकता है। स्कूल के पास ही राजघाट है। वहां से कुत्ते शव खींचकर स्कूल परिसर तक लाए होंगे। यह आशंका जताई जा रही है।