बिल्ले 5 दिन के पुलिस रिमांड पर
पुलिस के सामने कट्टा जब्त करना बड़ी चुनौती
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
सेंट्रल जेल गेट पर कुख्यात अपराधी दीपक बाबा पर 30 जनवरी को गोली दागने वाले सन्नी बिल्ले को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। गुरुवार दोपहर उसे सीजेएम डीके दांगी की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश हुए हैं। पुलिस के सामने दो चुनौती हंै। पहली सन्नी से यह उगलवाना की वारदात उसने ही की और दूसरी वारदात में इस्तेमाल कट्टे की जब्ती। सन्नी आईजी ऑफिस में सरेंडर होने के समय ही कह चुका है वारदात उसने नहीं की। गोली चलाने वाले दीपक और रंजीत नाम के युवक हैं। ऐसे में रिमांड के दौरान वह क्या राज उगलेगा, यह रिमांड अवधि खत्म होने पर ही सामने आएगा। एसआई अशोक पांडेय ने बताया 30 जनवरी की शाम सिवनीमालवा से पेशी से लौटते समय दीपक बाबा पर भाई सूरज बिल्ले की हत्या का बदला लेने के इरादे से सन्नी ने गोली दागी थी और फरार हो गया था। सन्नी को दीपक ने पहचान लिया था।