गुजराती बाज खेड़ावाल समाज का कार्यक्रम कल
होशंगाबाद | गुजराती बाज खेड़ाबाल ब्राह्मण समाज द्वारा 13 फरवरी को वंसतोत्सव का कार्यक्रम मनाया जाएगा। समिति के राजकुमार तिवारी ने बताया आदि शक्ति दुर्गा मंदिर कोठीबाजार में यह कार्यक्रम होगा। इसमें सरस्वती पूजन,जनेऊ संस्कार, समाज की डारेक्ट्री विमोचन होगा। उन्होंने सभी सामाजिक बंधुओं से उपस्थित रहने को कहा है। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा।