पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • पहले दिन 40 फीसदी रेल कर्मचारियों ने की वोटिंग

पहले दिन 40 फीसदी रेल कर्मचारियों ने की वोटिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी में की हड़ताल के लिए वोटिंग
डब्ल्यूसीआरईयू जान रही कर्मचारियों के मत

भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2016 से मिलने वाला 7वें वेतनमान में कई खामियां बताई जा रही है। जिन्हें दूर करने डब्ल्यूसीआरईयू रेल कर्मचारियों से अभिमत ले रही है। गुरुवार को यूनियन ने भोपाल मंडल के सभी डिवीजन में वोटिंग के जरिए अभिमत लिए हैं। शुक्रवार को भी वोटिंग होगी। उसके बाद यदि 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों ने 7वें वेतनमान में कमियां बताई और उन्हें दूर करने का मत दिया तो 11 मार्च को यूनियन सरकार को एक अल्टीमेटम नोटिस देगी। जिसमें एक महीने बाद 11 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया जाएगा।

भोपाल मंडल के अध्यक्ष अरूण मालवीय ने बताया 7वें वेतनमान में पेंशन स्कीम खत्म करने, रेलवे में 100 फीसदी एफडीआई लागू करने, कर्मचारियों के वेतन भत्ते, मकान किराया आदि सुविधाओं में कटौती करने की बात शामिल है जो कर्मचारियों के विरोध में है। साथ ही 7वां वेतनमान जुलाई 2016 से लागू होना था लेकिन अभी तक नहीं हुआ है। पुराने वेतनमान के आधार पर ही वेतन दिया जा रहा है। इसके अलावा भी 7वें वेतनमान में कई सिफारिशें गलत की गई हैं जिससे कर्मचारियों को नुकसान होगा। इसलिए पश्चिम मध्य रेलवे एम्पलाइज यूनियन समेत देश भर के केंद्रीय उपक्रमों की कुछ यूनियन ने यह निर्णय लिया है कि 7वें वेतनमान में निहित खामियां दूर करने पहले एक महीने का नोटिस देंगे। यदि एक महीने के भीतर सभी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। मंडल अध्यक्ष मालवीय ने कहा मंडल में 16 हजार से अधिक रेल कर्मचारी हैं वोटिंग के जरिए सभी के अभिमत जानने के बाद सरकार को अल्टीमेटम देंगे।

गुरुवार वोटिंग का पहला दिन

इटारसी व होशंगाबाद समेत दूसरे रेलवे स्टेशनों पर यूनियन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों का अभिमत लिया। मंडल अध्यक्ष ने बताया दूसरे दिन शुक्रवार को शाम 5 बजे तक कर्मचारी 7वें वेतनमान में निहित खामियों को दूर करने वोटिंग में हिस्सा ले सकते हैं।

इटारसी | वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने हड़ताल के समर्थन में कर्मचारियों को एकजुट करने के लिए दो दिनी मतदान की प्रक्रिया गुरुवार से शुरु हुई। स्टेशन प्रबंधक कार्यालय और आईओडब्ल्यू ऑफिस के सामने बूथ बनाकर मतदान प्रक्रिया की। यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रेल कर्मियों से हड़ताल के समर्थन में मतदान करने का आह्वान किया। प्रवक्ता प्रीतम तिवारी ने बताया कि 12 फरवरी को भी मतदान किया जाएगा। 12 फरवरी को शाखा के इंजीनियरिंग शाखा के पदाधिकारी पदयात्रा पर निकलेंगे और लाइन पर काम करने वाले गैंगमैनों से मतदान करवाएंगे। गुरुवार को मतदान प्रक्रिया केके शुक्ला, राजू सिंह, दामोदर नर्मदाप्रसाद यादव, दिनेश शर्मा, जेपी ठाकुर, एचएन मेहरा, रामबाबू, रविंद्र, आनंद मिश्रा, संतोष शुक्ला, मुबारक अली, सज्जन यादव, सतीश बेलसेरे, आेपी पाल के नेतृत्व में हुई।

खबरें और भी हैं...