विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां
होशंगाबाद| समेरिटंस इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल के सांदीपनी परिसर में गुरुवार को वार्षिक उत्सव मनाया। उत्सव में समेरिटंस हायर सेकंडरी स्कूल बाबई और समेरिटंस हाईस्कूल पर्यटन घाट के विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद चौरगड़े व विशेष अतिथि दोनों स्कूलों की शाखा के शिक्षक पालक संघ के अध्यक्ष व बाबई से केके गुरु थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य आशुतोष शर्मा ने की। इस दौरान स्कूल स्टॉफ व विद्यार्थी मौजूद थे।