पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डेढ़ साल की बीमार बेटी को लेकर भटक रही मां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केसला के ग्राम जामई की रहने वाली एक महिला अपनी डेढ़ साल की बच्ची प्राची के इलाज के लिए सरकारी कार्यालयाें और अस्पताल के चक्कर लगा रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण परिवार ने बेटी का इलाज करवाने से हाथ पीछे खींच लिए हैं। वहीं मां शकुन मेहता अपनी डेढ़ साल की बेटी प्राची मेहरा को लेकर होशंगाबाद, जबलपुर और भोपाल के चक्कर लगा रही है।

21 नवंबर को भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर बच्ची को इलाज के लिए होशंगाबाद पहुंचाया गया जहां से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। जबलपुर के विशेषज्ञों ने 9 दिन प्राची को भर्ती रखा। एक्सरे और एमआईआर के बाद अंग्रेजी में लिखे दस्तावेज ग्रामीण माता पिता काे थमा कर उसे वापस भेज दिया गया। मजदूरी छूटने के कारण अब पिता ने बच्ची के इलाज के लिए दौड़ भाग करने की जिम्मेदारी से हाथ खींच लिए हैं। गुरुवार को मां शकुन एक बार फिर बच्ची को लेकर मदद की गुहार लगाने इटारसी पहुंची। यहां समाज सेवियों की मदद से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.दीपक जैन ने पीड़ित बच्ची को देखा।

उन्होंने बताया कि प्राची को हाइड्रो कैपेलस है। दस्तावेज देखकर उन्होंने बताया कि पहले एक सर्जरी हो चुकी है। दूसरी सर्जरी के लिए प्राची का इलाज के लिए न्यूरो सर्जन की आवश्यकता है। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण प्राची के पैर की नसें नहीं बढ़ सकी हैं जिससे उसके पैरों ने काम करना बंद कर दिया है। आर्थिक तंगी से जूझ रही मां शकुन प्राची ने उपचार के लिए शासन प्रशासन से सहयोग की मांग की है।

पीड़ित महिला अपने बच्चे के साथ।

खबरें और भी हैं...