होशंगाबाद | निमसाड़िया के पास बाइक फिसलकर रोड पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें निमसाड़िया निवासी बाइक सवार हरिओम कीर, कमल कीर घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसी तरह आदमगढ़ पुलिया के पास दो बाइक आपस में टकरा गई। इसमें नवीन राजपूत को चोट आई है।