अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, रैफर
अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, रैफर
इटारसी | घाटली में रहने वाले 55 वर्षीय बनवारी लाल बामने इटारसी से काम कर घर जा रहे थे। अज्ञात वाहन चालक ने उनकी साइकल को टक्कर मार दी। घटना गुरुवार रात 8 बजे की है। घायल को 108 एबुलेंस से सरकारी अस्पातल पहुंचाया। डॉक्टर ने घायल बनवारी लाल के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद होशंगाबाद रैफर कर दिया।