होशंगाबाद। पुण्य सलिला नर्मदा की लहरों पर श्रद्धालुओं की आस्था
होशंगाबाद। पुण्य सलिला नर्मदा की लहरों पर श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक लाखों टिमटिमाते दीयों से रविवार शाम सेठानी घाट पर लग रहा था कि आसमान भी सितारों के साथ नर्मदा जयंती महोत्सव में शािमल है। इस मौके पर जल मंच से सीएम शिवराजसिंह चौहान की अगुवाई और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में अभिषेक कर महाआरती की गई।