लाखों दीपों से दमका मां नर्मदा का आंचल
पिपरिया सिवनीमालवा माखननगर
ये रहे मौजूद
नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, महामंडलेश्वर रामकमल दास महाराज, खनिज निगम अध्यक्ष शिव चौबे, वेयर हाउसिंग कारपोरेशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, विधायक विजयपाल सिंह, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, उज्जैन विधायक मोहन यादव, पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, पूर्व विधायक मधुकर राव हर्णे, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ट्रैफिक व्यवस्था बदलने से रहवासी परेशान हुए। घाट के आसपास रहने वालों को पैदल ही आना-जान करना पड़ा। सेंट्रल बैंक के पास रहने वाले हरिओम गौर शाम 5 बजे प|ी और बच्चों के साथ बाइक से जा रहे थे लेकिन पुलिसकर्मियों ने नहीं जाने दिया। सराफा चौक पर भी पुलिसकर्मियों ने ऑटों में बैठे भोपाल के दिव्यांग राहुल राय को खींचकर बाहर निकाल दिया। सर्किट हाउस घाट पर पुलिसकर्मियों ने सीएम से मिलने के लिए बच्चों को बुला लिया बाद में रोक दिया। माता मंदिर निवासी महेश गौर की बेटी अंकिता के साथ यह घटना हुई। महेश ने बच्ची को सीएम से मिलाने की बात की तो उन्हें पागल कहकर भगा दिया।
व्यवस्था बनी मुसीबत
दिनभर के कार्यक्रम
सुबह 10.30 बजे सेठानीघाट पर अभिषेक।
दोपहर 12 बजे मां नर्मदा का जन्मोत्सव।
दोपहर 3 बजे तक जगह-जगह भंडारे हुए।
शाम 4 बजे मोरछली चौक से नर्मदा की शोभायात्रा निकली।
शाम 7 बजे कन्यापूजन, जलमंच से पूजन, दूध अभिषेक व महाआरती।
रात 8.40 बजे लेजर शो हुआ।
रात 9.15 बजे 65 कलाकारों ने सिंहस्थ नाद नाटिका का मंचन किया।
झलकियां
सेठानीघाट और आसपास करीब 75 हजार लोग मौजूद रहे।
शाम 7.15 से 7.30 बजे तक बिजली गुल हो गई।
जलमंच की कड़ी सुरक्षा से मंच पर जाने वाले लोग परेशान दिखे।
नपा अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल जलमंच से दूर सामने बैठे रहे।
सीएम के साथ बोट में बैठने के लिए नेता आतुर रहे। कईयों ने तो लाइफ जैकेट तक पहन ली पर उन्हें मौका नहीं मिला। इनकी किरकिरी हुई।
होशंगाबाद| सेठानी घाट पर नर्मदा पूजन का विहंगम दृश्य। फोटो | नरेंद्र कुशवाहा
होशंगाबाद| सेठानी घाट पर महाआरती करते ब्राह्मण।
होशंगाबाद| सिंहस्थ नाद नाटिका में प्रस्तुति देते कलाकार।