वैन चालक ने बाइक को मारी टक्कर एक घायल
वैन चालक ने बाइक को मारी टक्कर एक घायल
होशंगाबाद| हरदा मार्ग स्थित एसपीएम पुलिया के पास रविवार दोपहर 11.30 बजे वैन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक को चोट आई है। कोतवाली थाने के मुताबिक रेहटी निवासी अमरचंद पिता रतनलाल कीर (33) ने शिकायत दर्ज कराई है। वह परिचित के घर एसपीएम कॉलोनी बाइक से जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही वैन क्र. एमपी 05 एलए 1593 के चालक ने टक्कर मार दी। बाइक सहित जमीन पर गिर गया।