विश्वकर्मा पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे
विश्वकर्मा पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे
होशंगाबाद | संत रविदास मप्र हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिए शिल्पियों से कलाकृतियां आमंत्रित की गई हैं। अभिरुचि प्राप्त करने के लिए 30 अप्रैल की डेट तय की गई है जबकि कृति निर्माण एवं जिला स्तर पर उसे जमा करने की लास्ट डेट 30 सितंबर तय की गई है। आवेदक यदि चाहें तो जानकारी वेबसाइट mphandicrafts.com पर देख सकते हैं।