बेटी बचाने और सशक्त बनाने का संदेश दिया
होशंगाबाद। प्रजापति ब्रह्मकुमारी पिपरिया के तत्वावधान में भोपाल से पिपरिया तक बेटी बचाओ, सशक्त बनाओ अभियान शुरू किया गया। इसमें पिपरिया सेवा केंद्र में विशेष कार्यक्रम हुआ। ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की प्रिया बहन, ज्योति बहन ने उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने लोगों से बेटी पढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अनेकों सदस्य उपस्थित थे।