सीएम से की मूंग फसल के लिए पानी की मांग
होशंगाबाद | भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने सर्किट हाऊस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और गर्मी की मूंग फसल के लिए तवा बांध से पानी देने की मांग की। संघ के देवेंद्र पटेल, संतोष पटवारी, ललित चौहान, शैलेंद्र पटेल, करण सिंह आदि ने बताया तवा में पानी है इसलिए मूंग को मिलना चाहिए। इससे किसानों मूंग की बोवनी कर सकेंगे।