महिला से छेड़छाड़ करने वाले गिरफ्तार
माखननगर | सांगाखेड़ाकलां में 40 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर मारपीट करने के चारों आरोपियों को पुलिस ने दबिश देकर सांगाखेड़ाकलां से गिरफ्तार किया। एसआई एचआर कुमरे ने बताया घटना शुक्रवार रात 8 बजे की है, जब महिला पति के साथ अपने घर होशंगाबाद जा रही थी, तभी पानी की टंकी के पास सांगाखेड़ा निवासी संतोष पिता लालता सैनी (22), त्रिलोकी पिता दिलीप सैनी (20), रामकृष्ण पिता शंकरलाल सैनी (36), छोटा पिता भूरेलाल सैनी (25) ने वारदात की थी। जिन्हें रविवार को गिरफ्तार किया है। सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।