पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रविशंकर मार्केट के बाहर से बाइक चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

4 दिनों में शहर में बाइक चोरी की तीन वारदात हो चुकी है। शनिवार को जयस्तंभ चौक से बाबई के एक युवक की बाइक चोरी चली गई। लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदात रोकने में पुलिस नाकाम है।

जयस्तंभ चौक से शनिवार दोपहर 11 बजे चोर बाबई निवासी राजेश पिता हरगोविंद सिंह की बाइक चोरी हो गई। वे बैंक के काम से होशंगाबाद आए थे। किराने का सामान खरीदने के लिए वह रविशंकर मार्केट गए थे। बाइक वहीं खड़ी की और चाय पीने चले गए। वापस आकर देखा तो बाइक अपनी जगह पर नहीं थी। हालांकि मामले में देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। चार दिन में बाइक चोरी की तीन वारदात हो चुकी है।

मुखबिर लगाए हैं। जवानों को मुस्तैद रहने का कहा है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है। जांच की जा रही है। एसएन चौधरी, एसडीओपी

सेठानी घाट अग्रवाल धर्मशाला के सामने से गुरुवार शाम सिवनीमालवा के राजस्व निरीक्षक (आरआई) अंशकुमार पिता मोनीलाल ओंकार की बाइक चोरी हो गई। वे होशंगाबाद मूर्ति खरीदने आए थे। शुक्रवार को उन्होंने थाने में बाइक क्र. एमपी 05 एमजे 3508 चोरी होने की शिकायत की।

सर्किट हाउस मार्ग स्थित एक कोचिंग के सामने से बुधवार को बाइक चोरी हुई। मामले की शिकायत गुरुवार को हेमंत कुमार नामदेव ने कोतवाली में की थी। उनका बेटा देवेंद्र कोचिंग पर बाइक एमपी 05 एमए 9993 लेकर गया था। कोचिंग के बाहर से बाइक चोरी चली गई थी।

खबरें और भी हैं...