कलेक्टोरेट गेट पर जीप से महिला गिरी
होशंगाबाद| कलेक्टोरेट गेट पर शनिवार शाम 5.30 बजे एक महिला जीप से गिर गई। उसके हाथ में बच्चा भी था। हालांकि महिला और बच्चे को चोट नहीं आई। वह उठी और जीप में बैठकर निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला जीप की पिछली सीट के दरवाजे की और बैठी थी। गेट लॉक नहीं था। दचके में गेट खुल गया और वह गिर गई।