8वीं के छात्रों को विदाई, थिरके केजी वन के बच्चे
होशंगाबाद| मंगलवारा घाट स्थित नेशनल कॉन्वेंट स्कूल में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई देने के लिए केजी-वन से लेकर सातवीं कक्षा तक के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अलग-अलग पोशाक में सजे छोटे-छोटे बच्चों ने स्टेज पर खूब धमाल मचाया। प्राचार्य अर्चना पाठक ने कहा इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और स्नेह बढ़ता है। सीनियर के प्रति सम्मान की भावना भी जागृत होती है। कार्यक्रम में विद्यालय के मीडिया प्रभारी रजनीश बरमैया, नीलम उमरे, सुषमा गहलोत समेत अनेक लोग मौजूद थे।