केरोसिन कालाबाजारी की शिकायत
केरोसिन कालाबाजारी की शिकायत
होशंगाबाद| आनंद मार्ग प्रचारक संघ के प्रचार सचिव मोहम्मद रसीद ने राशन दुकानों से केरोसिन की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने ज्ञापन में आरोप लगाए हैं कि फरवरी में मिलने वाला केरोसिन डीलरों के पास से उठ चुका है लेकिन पीओएस मशीन में खराब के चलते बांटा नहीं है। दुकानों में केरोसिन कम है इसकी कालाबाजारी हो रही है। उन्होंने जिला फूड नियंत्रक से केरोसिन के स्टॉक की जांच करने की मांग की है।