पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • देव नारायण जयंती आज मनेगी कथा में सुनाई श्रीकृष्ण लीलाएं

देव नारायण जयंती आज मनेगी कथा में सुनाई श्रीकृष्ण लीलाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

श्रीकृष्ण के अवतार भगवान देवनारायण की जयंती बुधवाड़ा में रविवार को मनाई जाएगी। इसी दिन देव बाबा पर निशान चढ़ाए जाएंगे। सुबह से शाम तक हवन, पूजा होगा। जयंती के अवसर पर ही बुधवाड़ा में देवनारायण के स्थान पर श्रीमद भागवत कथा चल रही है। कथा में शनिवार को श्रीकृष्ण की लीलाएं बताईं।

देवनारायण जयंती पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारी चल रही है। देवनारायण का मुख्य स्थान बुधवाड़ा में है। यहां पर बड़ली भी उनका प्रमुख स्थान है। छठ पर लोग दूर-दूर से आकर यहां पूजा करते हैं। बुधवाड़ा निवासी गोपाल ठाकुर ने बताया जयंती के अवसर पर ही कथा कराई जा रही है। शनिवार को कथा वाचक रमाकांत व्यास ने कहा श्रीकृष्ण की लीलाएं लोगों के जीवन को संवारने वाली है। कथा सुनने और कराने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाएं कर लोगों को जीवन के लिए सीख दी है। कथा दो दिन ओर चलेगी। इसी तरह मालाखेड़ी में संकट मोचन हनुमान मंदिर में चल रही कथा में भी व्यासगादी से आशीष दुबे ने श्रीकृष्ण की लीलाएं सुनाईं।

नर्मदा की महिमा बताई
नर्मदा मंदिर सुभाष चौक पर चल रही नर्मदा पुराण में नर्मदा की महिमा बताई। व्यासगादी से नरेश परसाई ने कहा नर्मदा के दर्शन मात्र से पाप खत्म होते हैं। नर्मदा का हर कंकर शंकर है। उन्होंने कई प्रसंग सुनाए। कथा में व्यासगादी से पुष्कर परसाई ने भी प्रवचन दिए।

बुधवाड़ा में कथा सुनते श्रोता। इनसेट कथा का वाचन करते पं. व्यास।

खबरें और भी हैं...