पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • सीनियर छात्राओं को दी विदाई,गार्डन का उद‌्घाटन

सीनियर छात्राओं को दी विदाई,गार्डन का उद‌्घाटन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

शासकीय कन्या उमावि में शनिवार को छात्राओं का विदाई समारोह हुआ। इसमें कक्षा 12वीं छात्राआें को विदाई दी। कलेक्टर संकेत भोंडवे ने छात्राओं व शिक्षकों द्वारा बनाए 4 गार्डन का उद‌्घाटन किया। इसके बाद रोज गार्डन की नींव रखने वाली एनसीसी की 7 छात्राओं का सम्मान किया। कलेक्टर ने कहा प्राचार्यों और शिक्षकों का सम्मान करना आवश्यक है। ये दोनों ऐसे व्यक्ति हैं, जो एक अच्छे व्यक्तित्व के मनुष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा छात्राआें को पाठ्यक्रम के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहिए। प्राचार्य डॉ. शोभा दुबे को लाइब्रेरी में प्रतियोगी पुस्तकें उपलब्ध कराने का कहा। कार्यक्रम में शालेय पत्रिका मंजरी का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में डीईओ अरविंद चौरगढ़े भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...