मेले से 228 स्कूलों ने खरीदे बर्तन
होशंगाबाद | मध्यान्ह भोजन के बर्तन खरीदी के लिए सातों ब्लॉकों में लगे दो दिवसीय बर्तन मेले का शनिवार को समापन हुआ। मेले में शाला प्रबंधन समितियों ने बर्तन की खरीदी की। होशंगाबाद ब्लॉक का बर्तन मेला एसएनजी स्कूल में लगा। इसमें तीन व्यापारियों ने बर्तन दुकान लगाई। 232 में से 228 स्कूलों ने आवश्यकता के अनुसार बर्तन खरीदे। मध्यान्ह भोजन प्रभारी राजेश पांडे ने बताया प्रत्येक स्कूल को 5 हजार रुपए की राशि बर्तन खरीदी के लिए दी गई थी।