पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • प्रदीप चौबे बने अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष

प्रदीप चौबे बने अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की जिला कार्यकारिणी घोषित की है। यह घोषणा प्रदेश मंत्री संजय नायक ने शनिवार को क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सक्सेना की मौजूदगी में की। जिसमें अधिवक्ता प्रदीप चौबे को जिला अध्यक्ष, एसआर सोनी को जिला महामंत्री और मोहनलाल यादव को कोषाध्यक्ष बनाया है। कार्यकारिणी में 20 सदस्यों को भी शामिल किया है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत हर्णे, प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रशांत तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय प्रकाश श्रीवास्तव, अजीत रघुवंशी, राकेश तिवारी, मो. जाहिद, एके मिश्रा, संजीव बग्गन, आशीष राजपूत, अनूप तोमर, राकेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

होशंगाबाद। बार रूम में अधिवक्ता परिषद की बैठक को संबोधित करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...