पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपने उत्पाद इस तरह बनाएं जिससे पर्यावरण पर बुरा असर न पड़े

अपने उत्पाद इस तरह बनाएं जिससे पर्यावरण पर बुरा असर न पड़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेक इन इंडिया में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व पर केसला के उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार को मेपकास्ट ने सेमिनार का आयोजन किया। इसमें रिसोर्स साइंटिस्ट डॉ. कपूरमल जैन व शिक्षाविद् केएस उप्पल ने नवाचारों एवं विज्ञान के प्रयोगों के महत्व की जानाकारी दी।

डॉ. जैन ने कहा हमें अपने उत्पादों को कास्ट इफेक्टिव बनाना ही होगा। पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव न हो इस पर ध्यान देना होगा। प्रो. उप्पल ने कहा वस्तु का निर्माण भारत में ही होगा तो उसका निर्यात कर राजकीय खजाने को भी भरा जा सकता है। प्राचार्य सुनील कुमार सक्सेना ने कहा विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंत में थीम आधारित निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समन्वय राजेश पाराशर ने किया।

खबरें और भी हैं...