पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को खिलाई कृमि नाशक गोली

बच्चों को खिलाई कृमि नाशक गोली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| बुधवार को शहर के 92 आंगनवाड़ी केंद्रों व 30 शासकीय स्कूलों में कृमि नाशक गोली खिलाई गई। जिन छात्रों को गोली दी गई वे 5 वर्ष से लेकर 17 वर्ष तक के थे। जो बच्चे स्कूल नहीं आए हैं उन्हें शिक्षक दूसरे दिन गोली देंगे। छोटे बच्चों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कृमि नाशक गोली खिलाई। सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को दोपहर भोजन के बाद कृमि की गोली खाने को दी गई। ऐसे लगभग 12 हजार बच्चों को कृमि की गोली खिलानी थी। अस्पताल अधीक्षक डाॅ एके शिवानी ने कहा कि 5 साल से लेकर 17 साल तक के बच्चों में कृमि का कीड़ा पेट में होता है। इस कीड़े से बच्चा जो कुछ खाता है उसे कीड़ा हजम कर लेता है।











































इस वजह से बच्चे के शरीर की ग्रोथ ठीक ढंग से नहीं होती। बच्चा कमजोर होने लगता है। इसीलिए स्वास्थ्य विभाग ने कृमि विनाशक गोली खिलाने की मुहिम चलाई है ताकि हर बच्चा स्वस्थ्य रह सके।

पवारखेड़ा स्कूल में कृमि विनाशक गोली खिलाई

कृमिनाशक दिवस पर कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पवारखेड़ा में प्राचार्य अपर्णा परसाई के सामने 275 विद्यार्थियों को कृमि नाशक दवा खिलाई गई।

मिशनखेड़ा स्कूल में छात्र-छात्राओं ने खाई गोली

मिशनखेड़ा सरकारी मिडिल स्कूल में कृमि विनाशक गोली छात्र-छात्राओं को दी गई। ऊर्जा संरक्षण पर विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के 15 विजेता छात्र-छात्राओं को ऊर्जा दक्षता ब्यूरो विद्युत मंत्रालय भारत सरकार से जारी प्रमाण पत्र बांटे गए।

000

खबरें और भी हैं...