रेल हड़ताल के पक्ष में आए 3633 वोट
इटारसी| वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के तत्वावधान में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में हड़ताल प्रदर्शन के लिए 7 से 9 फरवरी तक गुप्त मतदान किया गया। मतगणना संघ कार्यालय में बुधवार को शाम 4 बजे से की गई। मतगणना में 3 हजार 735 में से 3 हजार 633 कुल 97 प्रतिशत मतदान हड़ताल के समर्थन में हुआ। जगदीश जुनानिया ने बताया कि संघ की मुख्य शाखा में कुल 692 वोट पड़े जिसमें 670 वोट हड़ताल के पक्ष में रहे। डीजल में 962 में से 961 वोट, लोको और सीएंडडब्ल्यू के 873 में से 825, इंजीनियरिंग शाखा के 600 में से 599 वोट हड़ताल के समर्थन में प्राप्त हुए।