पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपा लगाएगी वाॅटर हार्वेस्टिंग संपत्तिकर से वसूलेंगे राशि

नपा लगाएगी वाॅटर हार्वेस्टिंग संपत्तिकर से वसूलेंगे राशि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरते भूजल स्तर को सहेजने के लिए अब नगरपालिका भवन मालिकों की सहमति से वाॅटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भवन पर लगाकर देगी। इस सिस्टम को लगाने में जो भी खर्च होगा उसे संपत्ति कर में जोड़कर भवन मालिक से वसूला जाएगा।

यह निर्णय नगर पालिका परिषद की लोक निर्माण समिति की बैठक में बुधवार को लिया गया। नगरपालिका कार्यालय में सभापति भरत वर्मा की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। बैठक में शहर के निर्माण कार्यों से संबंधित चर्चा की गई। बैठक में सदस्य पार्षद मधु बड़कुर, गीता पटेल, संजय चौधरी, मंजू मालवीय, एई आरके जोशी, सब इंजीनियर एसके बोहरे, मुकेश जैन उपस्थित थे। इस संबंध में लोक निर्माण समिति सभापतित भरत वर्मा ने बताया भूजल स्तर को ध्यान में रखते हुए शहर में हर भवन पर वाॅटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का निर्णय लिया गया है। भवन मालिक की अनुमति से नपा निर्माण करेगी। इससे जलसंकट की समस्या का समाधान होगा।

यह भी हुए निर्णय
हर वार्ड के कम से कम दो आंतरिक मार्गों को चिन्हित कर उन पर डामरीकरण किया जाएगा।

ढाई लाख की लागत से कटर मशीन खरीदी जाएगी। इसका उपयोग नल कनेक्शन, लीकेज सुधारने के लिए होगा।

सड़कों पर फाइवर के स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे।

पार्षदों ने हर वार्ड में 5-5 हेलोजन लाइट की मांग की। यह अनुशंसा पीआईसी में रखी जाएगी।

खबरें और भी हैं...