इटारसी| पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संविदा कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर हैं। केसला ब्लाक में हड़ताली कर्मचारी नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। कलमबंद हड़ताल 14 फरवरी तक चलेगी। मांग पूरी नहीं होने पर 25 फरवरी से संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।