निदा फाजली के निधन पर शोक जताया
इटारसी | अखिल भारतीय साहित्य परिषद नगर इकाई ने एक सभा में शायर निदा फाजली के निधन पर शौक जताते हुए श्रद्घांजलि दी। जिला संयोजक बीके पटेल ने कहा मरहूम शायर गंगा जमुना संस्कृति के प्रतीक थे। सभा में जीपी दीक्षित, एके दुबे, आरके दुबे, भगवानदास अहिरवार, विकास उपाध्याय, राजेश दुबे, मनोज गुलाबराव ब्रजमोहन सोलंकी मौजूद थे।