पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडीआरएम खानपान स्टाल वालों से बोले: खाने का स्वाद सुधारो

एडीआरएम खानपान स्टाल वालों से बोले: खाने का स्वाद सुधारो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना सिग्नल देखे बढ़ा दिया इंजन, प्वाइंट बर्स्ट
भोपाल मंडल के अतिरिक्त रेल प्रबंधक नीरज कुमार इटारसी के सातों प्लेटफार्म पर घूमें। खानपान के स्टॉल देखे। वहां संचालकों से कहा, खाने का टेस्ट सुधारो। वे प्लेटफार्म 3 पर एप्रॉन और प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों के लिए लगने वाली लिफ्ट का काम देखा। इसे जल्दी पूरा करने को कहा। एडीआरएम गार्ड रनिंग रूम और टीटीई रूम भी देखने पहुंचे। रेलवे स्टेशन से ग्वालबाबा तक अधूरी सड़क देखकर वे नाराज हो गए।

स्टेशन सुधार समिति की नियमित बैठक और निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने एडीआरएम कुमार शुक्रवार को राजकोट एक्सप्रेस से इटारसी आए थे। स्टेशन पर उन्होंने रेलवे के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली। स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। स्टेशन प्रबंधक वायएस बघेल ने उन्हें स्टेशन से रेलवे कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क निर्माण रुक जाने की जानकारी दी। स्टेशन के प्लेटफार्मों पर निरीक्षण के बाद वे सड़क निर्माण देखने पहुंचे। एडीआरएम ने सड़क निर्माण में देरी पर नाराजी जताई। वे बोले, यदि ठेकेदार समय पर काम शुरू नहीं कर पाया है तो दूसरे ठेकेदार को काम दिया जाए। बैठक और स्टेशन के नियमित निरीक्षण के दौरान स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए। स्टेशन एरिया का निरीक्षण करने के बाद वे न्यूयार्ड में डीजल शेड देखने पहुंचे।

इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक वायएस बघेल ने बताया नियमित निरीक्षण के लिए एडीआरएम स्टेशन पर आए थे। स्टेशन के भोजन की गुणवत्ता का स्तर सुधारने के निर्देश दिए हैं। चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने और यात्री सुविधाओं के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है।

क्या है मामला
रेल पाथ पर अलग- अलग प्वाइंट निर्धारित हैं। इन प्वाइंट पर सिग्नल क्लियर होने के बाद ही इंजन को आगे बढ़ाया जाता है। सिग्नल होने का मतलब आगे की लाइन (पटरियां) निर्धारित दिशा में जुड़ी होना हाेता है। सिग्नल नहीं मिलने का मतलब होता है आगे की लाइनें सही दिशा में नहीं जोड़ी गई हैं। लाइनें नहीं जुड़ने से इंजन पटरी छोड़ देता है और अधिक दूरी या गति से चल जाए तो गिर भी सकता है।

रनिंग रूम में सफाई ठीक हो
स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर 22 साल बाद बन रहे एप्रॉन का निरीक्षण किया। उन्होंने टीटीई रनिंग रूम का भी निरीक्षण किया। एडीआरएम ने गार्ड रनिंग रूम में जाली लगवाने को कहा। साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने पर ज्यादा जोर दिया। यह भी कहा पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था तत्काल होनी चाहिए।

बुक स्टॉल शिफ्ट, बनेगी लिफ्ट
प्लेटफार्म नंबर एक पर बना बुक स्टॉल शिफ्ट कर लिफ्ट बनाई जाएगी। बुक स्टॉल को प्लेटफार्म नंबर एक पर ही कुछ आगे लगाया जाएगा। लिफ्ट के निर्माण की स्थिति को देखकर एडीआरएम ने इसे जल्दी से जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जनवरी में लिफ्ट का निर्माण पूरा हो जाना था। लिफ्ट के निर्माण की गति पर उन्होंने असंतोष जताया।



इटारसी| जंक्शन का निरीक्षण करते एडीआरएम नीरज कुमार।

खबरें और भी हैं...