सिफारिशों का विरोध, रेल हड़ताल के लिए मतदान
इटारसी| रेलवे कर्मचारी यूनियन सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का विरोध कर रही है। 11 अप्रैल से रेल हड़ताल प्रस्तावित है। इसके पहले यूनियन कर्मचारियों से अभिमत ले रही है। इसके तहत शुक्रवार को भी मतदान चला। न्यूयार्ड में पश्चिम-मध्य रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने टीआरएस व डीजल शेड की कैंटीन के पास वोट डलवाकर रेलकर्मियों की राय जानी । जंक्शन के लगभग चार हजार रेलकर्मी वोट देने आए। शाम तक 3774 रेलकर्मी वोट डाल चुके थे। मतदान 89 प्रतिशत रहा। शनिवार काे दोपहर एक बजे से यूनियन कार्यालय में वोटों की गिनती की जाएगी। 11 अप्रैल को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए कितने रेलकर्मी पक्ष और विपक्ष में हैं। इसकी रिपोर्ट भोपाल मुख्यालय भेजी जाएगी।
इटारसी| रेल हड़ताल के लिए मतदान करते रेलकर्मी।