पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिट्टी का अवैध परिवहन करता डंपर पकड़ा

मिट्टी का अवैध परिवहन करता डंपर पकड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| रात्रि गश्त पर घूम रही पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह चार बजे मिट्टी का अवैध परिवहन कर रहा डंपर पकड़ा। एसडीआेपी मंगल सिंह ठाकरे गुरुवार-शुक्रवार की रात टीम के साथ गश्त पर थे। रास्ते में उन्होंने नोटिस किया एक सफेद कार पुलिस की गाड़ी का पीछा कर रही है और दूसरी लाल कार लगातार पुलिस की गाड़ी के आगे-पीछे घूम रही है। संदेह होने पर पुलिस ने सर्च बढ़ाई। तड़के 3.30 बजे रेस्ट हाउस के सामने पुलिस की टीम ने डंपर को रोका। पड़ताल में पता चला कि इस डंपर में मिट्टी का अवैध परिवहन हो रहा था। एसडीओपी ठाकरे ने बताया डंपर नंबर एमपी 05 जी 6941 लक्ष्मीनारायण यादव का है। यह डंपर ग्राम कुलामड़ी से अवैध मिट्टी लेकर जा रहा था। डंपर जब्त कर थाने में खड़ा किया गया और खनिज विभाग को इसकी सूचना दी गई।

खबरें और भी हैं...