एक ओर फरार आरोपी पकड़ा जाए फिर कोर्ट में पेश करेगा वन विभाग
इटारसी| रांझी बीट के चीचाढाना में दो लोग सागौन का पेड़ काट रहे थे। एक पकड़ा गया। दूसरे की तलाश है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने सागौन का पेड़ काटने पर आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने पकड़े गए आरोपी राधेश्याम को जमानत पर छोड़ दिया है। वन विभाग की टीम अब फरार आरोपी छोटेलाल को ढूंढ रही है। छोटेलाल के गिरफ्तार होने के बाद दोनों आरोपियों को एक साथ न्यायालय में पेश किया जाएगा।